फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाली डंपर से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास डंपर से टकराने के बाद&n
विज्ञापन
- थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुआ हादसा, देहरादून प्रतियोगी परीक्षा देने गए थे युवक, बुधवार देर रात लौट रहे थे वापस
विज्ञापन


- नकुड़ में गांव रनियाला दयालपुर व बालाजी पुरम कॉलोनी के निवासी हैं मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास बुधवार देर रात खाली डंपर में कार टकरा गई। इसमें शिवकुमार उर्फ शिविन (22) निवासी गांव रनियाला दयालपुर, वंश (24) निवासी बालाजी पुरम दिल्ली रोड की मौत हो गई, जबकि उनका साथी अंश घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
तीनों दोस्त देहरादून प्रतियोगी परीक्षा देने गए थे। इसके बाद देहरादून में ही एक शादी में शामिल हुए। बुधवार की देर रात शिवकुमार उर्फ शिविन अपने दोस्त महादेव कॉलोनी निवासी अंश और बालाजीपुरम कॉलोनी के रहने वाले वंश के साथ घर वापस लौट रहे थे। थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज पर भगत सिंह की मूर्ति के पास आगे चल रहे खाली डंपर से जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने वंश और शिविन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंश को भर्ती किया, लेकिन उसकी भी हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
परिवार में इकलौता था शिविन
नकुड़ के गांव रनियाना दयालपुर निवासी शिवकुमार उर्फ शिविन परिवार में इकलौता था। उसकी बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो गई। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। शिविन देहरादून में प्रतियोगी परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन

- वर्जन
बुधवार देर रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास खाली डंपर में अनियंत्रित कार टकरा गई थी। इसमें दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। - मनोज कुमार यादव, एएसपी

ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास डंपर से टकराने के बाद&n

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें