फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, मामा सहित दो की मौत

विज्ञापन
बड़कलां फ्लाई ओवर पर पलटी पड़ी कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, मामा सहित दो की मौत
विज्ञापन

छुटमलपुर(सहारनपुर)। भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे लोगों की कार छुटमलपुर बाईपास पर बड़कलां फ्लाईओवर के ऊपर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बृहस्पतिवार की शाम साढ़े तीन बजे फतेहपुर थाना में फोरलेन हाईवे बाईपास पर पर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में प्रवीण (40) पुत्र प्रेमचंद निवासी नयाबांस तल्हेड़ी चुंगी के पास देवबंद तथा मांगेराम (42) पुत्र सुखबीर साधारणपुर थाना देवबंद की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि शिवम पुत्र महेंद्र निवासी प्रेम नगर देहरादून, विकास पुत्र पूरणमल निवासी तल्हेड़ी चुंगी देवबंद तथा संदीप पुत्र ताराचंद निवासी साखन खुर्द देवबंद घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया, जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि कार सवार प्रवीण की भांजी की शादी थी। सभी लोग बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के खुशहालीपुर गांव में जा रहे थे। उधर, हादसे की सूचना पर खुशहालीपुर निवासी मृतक के बहनोई सुभाष के घर शादी समारोह में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें