फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोप का गोला गिरा, महिला की मौत

Thu, 15 Mar 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
गोला गिरने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के शिवालिक वन प्रभाग की बादशाही बाग वन रेंज क्षेत्र की चपड़ी खोल में सैन्य अभ्यास के दौरान तोप का एक गोला वन गुर्जरों के डेरे के पास गिरकर फट गया। घटना में एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वन विभाग के वाचर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस शव का पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया है। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। बादशाहीबाग वन रेंज क्षेत्र के जंगल में शेरपुर पेलो गांव के पास सेना फायरिंग का अभ्यास कर रही है।

गोला चपड़ी खोल में रहने वाले नूर अहमद, सुल्तान, तालिब और नूर मोहम्मद आदि वन गुर्जरों के डेरे के पास गिरा और गिरते ही उसमें विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर वन गुर्जर सैमुलक की पत्नी फातिमा (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


फातिमा सात महीने की गर्भवती थी। डेरों पर पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए गई वन विभाग की टीम में शामिल वाचर अब्दुल गनी और वन गुर्जर इमाम हुसैन (30) पुत्र सुल्तान भी हादसे में घायल हो गए। इमाम हुसैन ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।

उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर  वन क्षेत्राधिकारी, बादशाही बाग शरद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल वाचर अब्दुल गनी को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी लेकर आए। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

छह मवेशी भी घटना में घायल हुए हैं। बेहट शिवराज सिंह को कहना है कि फायरिंग अभ्यास स्थल के आसपास जंगल में रहने वाले वन गुर्जरों से बात कर उन्हें  दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए राजी किया जाएगा, ताकि इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति होने से रोकी जा सकें।

जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि मिर्जापुर के वन क्षेत्र में सैन्य अभ्यास के दौरान चपड़ी खोल में गोला गिरने से एक महिला की मौत होने के मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें