फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

Mon, 16 Apr 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुष्कर्म कांड के विरोध में सहारनपुर के गांघी पार्क से कैंडल मार्च निकालते सर्वसमाज के लोग। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर।  जम्मू के कठुआ और उन्नाव में हुई गैंगरेप की घटनाओं ने समाज में उबाल ला दिया है। गैंगरेप की दोनों घटनाओं के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने सभ्य समाज पर कलंक लगा दिया है। 
विज्ञापन


 रविवार लोगों ने गांधी पार्क से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि  देश में लगातार गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही है। उन्नाव और जम्मू की घटनाओं ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने गैंगरेप की दोनों घटनाओं के आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की।  फहाद सलीम, वासिल तोमर, अबूबकर, मेहरबान, प्रवीण बांदूखेडी, योगेश दहिया, आदिल हसन, आजम तोमर, नदीम अहमद, इमराम, खिजर इलाही, शिवकुमार, चन्द्रपाल नयागांव, राशिद अली, अदनान गुर्जर, रहमान, जुनैद सिददकी, रिजवान मलिक, शादाब, सादिक चौधरी, आमिर,  नदीम,  बिलाल कुरैशी, शादाब, समद खान, आमिर सुहैल, साद चौधरी, आरती, शाहजेब, नदीम रहमान, जेबा सहित अन्य मौजूद रहे।  उधर, अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की बैठक में जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या पर रोष जताया गया। 

  उन्होंने घटना की सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की है। रविवार को हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गैंपरेप और उसके बाद पत्थर से कुचलकर मारने की घटना से समाज में भारी रोष है उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। 
विज्ञापन


   उन्होंने कहा कि घटना पर गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे कोई भी नेता इस तरह  संवेदनशील विषयों  गलतबयानी करने की हिम्मत ना कर सके।  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर ने कहा कि कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक पूरा गुर्जर समाज पीड़ित परिवार के साथ है चाहे वो हिंदू, मुस्लिम, सिख और या फिर ईसाई किसी भी धर्म से ताल्लुक रखता हो। इस दौरान मुख्य रूप से लोकेश राणा, हिमांशु अलीपुरा, रविन्द्र भूरा, अरुण पंवार, अमर सिंह, मुकेश थरौली, अरविंद चौधरी,    देवेंद्र चौधरी, विकास चौधरी         आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें