फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अक्षय तृतीय पर कोड देखकर ही खरीदें सोना

Fri, 10 May 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आज अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सराफा व्यापारियों के यहां भीड़ रहेगी, लेकिन गहने खरीदने से पहले लोगों को छह नंबर का अल्फा न्यूमेरिक कोड देखना जरूरी है। इससे सोने की शुद्धता और कैरेट सहित तमाम जानकारियां मोबाइल पर मिल सकती हैं।
विज्ञापन

दरअसल, भारत मानक ब्यूरो द्वारा प्रत्येक जेवरात पर छह नंबर का अल्फा न्यूमेरिक कोड पिछले वर्ष जारी किया था, जो छोटे-बड़े सभी सर्राफा व्यापारियों पर लागू होता है। अगर यह न्यूमेरिक कोड किसी जेवरात पर नहीं है तो उसकी शिकायत भारत मानक ब्यूरो में की जा सकती है। बिना कोड वाले गहने को मान्यता प्राप्त नहीं माना जाएगा। बिना कोड वाले जेवरात बैंक लॉकर में रखने की सुविधा भी नहीं देगा। एक तरह ऐसा सोना बाजार में चलन से बाहर माना जाएगा। कोर्ट रोड स्थित सराफा व्यापारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष भारत सरकार ने कोड जारी किया था। सोना खरीदते समय ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- कोई व्यापारी बिल नहीं देता है तो स्पष्ट है बिना कोड वाला सोना बेचा है।
- यह नियम छोटे बड़े सभी सराफा व्यापारियों पर लागू किया है।

- ग्राहक मानक ब्यूरो के एप बीआईएस केयर को जानकारी दे सकता है।
कोड वाले गहने खरीदने पर मिलेंगी यह जानकारी
- किस व्यापारी से खरीदे गए हैं गहने
- कितने रुपये में जेवरात व्यापारी ने बेचे
- किसी ने ग्राहक के साथ धोखधड़ी तो नहीं की
- व्यापारी की फर्म, दुकान और पते की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें