फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारों में व्यापारी सुरक्षित और खुशहाल: अग्रवाल

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भाजपा सरकारों में व्यापारी सुरक्षित और खुशहाल : अग्रवाल
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यकाल में व्यापारी खुशहाल और सुरक्षित हुआ है। पूर्व की सपा और बसपा सरकार में व्यापारी सहित सर्वसमाज के लोग अपराधियों की वजह से दहशत में रहते थे।
विज्ञापन

दाबकी रोड स्थित सभागार में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश का रुख किया है। बड़ी-बड़ी उद्योग ईकाइयां लग रही हैं। जबकि पूर्व की सपा और बसपा सरकार में व्यवसायी उत्तर प्रदेश में आने से डरते थे। निवेश की प्रक्रिया को सरकार ने आसान भी किया है। स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को जो गलत बता रहे हैं वह वैज्ञानिकों का अपमान कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों का विरोध किसान नहीं कर रहे हैं। यह तो सिर्फ विपक्षी दलों की साजिश है। भाजपा सरकारें हमेशा किसानों और व्यापारियों के साथ है। अब प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस दौराना भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शेखर ठकराल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, गौरव गर्ग, विपिन सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें