फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या से व्यापारी परेशान

Sat, 21 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत निगम अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक (नगर) राजकुमार सिंह को बताया कि विभाग द्वारा जारी किए जा रहे बिलों में अनेक खामियां हैं, जिनकी वजह से व्यापारियों के साथ ही आम जन को भी चार महीनों की बजाय पांच महीनों की सरचार्ज देना पड़ रहा है।

उन्होंने बिलों में सुधार की मांग अधिकारी से की। महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि मौसम बदलने के बाद भी बिजली के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं आया है। सर्दी आने के बावजूद दिन में कटौती जारी है। प्रेम सागर ग्रोवर, प्रवीन छाबड़ा, पंकज कालड़ा आदि ने भी व्यापारियों की समस्या उठाई।
विज्ञापन


मिलने वालों में सुनील शर्मा, मामचंद पांचाल, यशपाल, दीपक भार्गव, बाल मुकुंद माहेश्वरी, तरुण सिंघल, दीपक रहेजा, नवीन सिंघल, अश्वनी मेहता, राजकुमार कालड़ा, गुरमेहर सिंह, बब्बी खेड़ा, राहुल, सीमांत आदि थे।

बिन बिजली के रात गुजार रहा क्षेत्र
बेहट रोड स्थित हकीमपुर फीडर से जुड़ी शहर की अनेक कॉलोनियों और बस्तियों के लोग बिना बिजली के ही रात गुजार रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारी शुरू से ही फीडर के ओवरलोड होने की बात कहते आ रहे हैं, मगर गर्मियों के बाद सर्दी में भी हालत जस की तस है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्हें दिन में सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात में नौ बजे बिजली जाने के बाद अगले दिन सुबह नौ बजे ही आती है, जिसकी वजह से क्षेत्रवासी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने आर-एपीडीआरपी (रिस्ट्रक्चर्ड एक्सेसलेरेटेड पॉवर डेवलेपमेंट एंड रिफॉर्म्स) योजना के तहत फीडर की पावर बढ़ाने की मांग विद्युत निगम के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें