फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दम घुटने से हुई थी कारोबारी की मौत, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला गाडो का चौक में कारोबारी सेवाराम धारिया की मौत दम घुटने से हुई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उनके मुंह में जबरन कपड़ा ठूंसा गया था और नाक बंद कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, एक दिन पहले गाडो का चौक में रहने वाले कारोबारी सेवाराम धारिया का शव मिला था। वह गाडो का चौक में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा प्रणव परिवार के साथ पुरानी मंडी में रहता है। देर रात बेटे प्रणव ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि उनके पिता ब्याज पर रुपये देते थे। उनके यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता था। उनके पिता की हत्या की गई है। मकान में लगे कैमरों का मॉडम खराब मिला। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनके आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पूछताछ में आया है कि जमीनी विवाद और रुपयों का लेनदेन हत्या का कारण बना है। हालांकि पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही। वहीं, परिजनों ने दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि व्यापारी की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस लूट और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। कॉल डिटेल और मृतक के खातों की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें