फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली और हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर अधिक फेरे लगाएंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर्व नजदीक है, ऐसे में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। अधिक भीड़ वाले रूट पर बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। साथ ही यात्रियों को किसी भी तरह से परेशानी न हो इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सबसे अधिक फेरे दिल्ली-हरिद्वार, ऋषिकेश रूट पर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन



दिल्ली-हरिद्वार, ऋषिकेश रूट पर अत्यधिक भीड़ के चलते 60 बसें आठ से 18 मार्च तक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून रूट पर भी 60 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली-कोटद्वार मार्ग पर 10, दिल्ली-सहारनपुर रूट पर 35 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। अंबाला, सहारनपुर-लखनऊ मार्ग पर 30 बसें, सहारनपुर-आगरा रूट पर 20, मुजफ्फरनगर-शामली-दिल्ली रूट पर 15 बसें अधिक फेरे लगाएंगी।
इसी तरह सहारनपुर-देहरादून और हरिद्वार रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों को परेशानी न इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें