फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन ढलते ही यहां नहीं मिलती बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कसबा गंगोह, नकुड़, अंबेहटा, चिलकाना, तीतरों आदि में दिन ढलते ही रूट से बसे गायब हो जाती है। आठ बजे के बाद यहां से जिला मुख्यालय और अन्य शहरों के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दैनिक यात्रियों और अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मजबूरी में यात्रियों को ट्रकों और अन्य वाहनों से सफर करना पड़ रहा है या फिर उन्हें रिश्तेदारों के यहां रात बितानी पड़ती है। लोगों ने रात में बसों का समय बढ़ा कर दस बजे तक करने मांग की है।
विज्ञापन

आठ बजे के बाद करना पड़ता है किराए का वाहन
गंगोह निवासी संजय, प्रजेश का कहना है कि यदि किसी कारण से शाम के बाद उन्हें सहारनपुर अथवा देवबंद जाना पड़े तो यहां बस सेवा नहीं है। इसमें उन्हें किराये पर वाहन करना पड़ता है, जो काफी महंगा पड़ता है। इसके अलावा कई बार सहारनपुर से आते हुए देर हो जाने पर भी घंटों की इंतजार के बाद ट्रक आदि में बैठकर ही घर आना पड़ता है।
देर होने पर रुकना पड़ता है रिश्तेदारी में
गंगोह के किशोर पटवा का कहना है कि व्यापारियों को भी रात में परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। दिल्ली आदि जगहों से खरीदारी कर वापस आते हुए देर हो जाने पर रात में उन्हें अन्य स्टेशनों पर उतरकर रिश्तेदारों के यहां रुकना पड़ता है।
विज्ञापन

बस छूट जाए तो होती है परेशानी
चिलकाना से सहारनपुर जाने वाली बस शाम को सवा सात बजे चलती है। इसके बाद चिलकाना से सहारनपुर जाने के लिए कोई बस सेवा नहीं है। सहारनपुर निवासी मुकेश बंसल सहारनपुर से चिलकाना में किराना की दुकान करने के लिए आते हैं। उनका कहना है कि गर्मी में सात जल्दी बज जाते हैं। कई बार शाम को बस छूटने पर उन्हें काफी परेशानी होती है।
तीतरों से नहीं है सीधी बस सेवा
तीतरों निवासी मौजूद खां का कहना है कि शामली से वाया तीतरों को होते हुए अंतिम बस सेवा साढ़े सात बजे है, जबकि तीतरों से सहारनपुर के लिए सीधे कोई बस सेवा नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से रात में अंतिम बस सेवा का समय 10:30 बजे निर्धारित करने की मांग की।
कस्बों में रात आठ बजे के बाद पर्याप्त यात्री नहीं मिलने, जिससे लोड फैक्टर कम होने से परिवहन निगम को नुकसान होता है, इसलिए आठ बजे के बाद बस नहीं चलाई जाती। जहां यात्री ज्यादा मिलेेगे, वहां से रात आठ बजे के बाद भी बसें चलाई जाएगी।
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें