फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने कुचल दिए दो चचेरे भाई, मौत

Sat, 01 Sep 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे का शिकार हुए चचेरे भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित खुडाना पूर्वी यमुना नहर पुल के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। इनमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया, जबकि चालक परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे क्षेत्र के गांव बाबूपुरा निवासी 22 वर्षीय प्रवेज पुत्र इकराम एवं उसका चचेरा भाई 15 वर्षीय आमिर पुत्र अल्ताफ बाइक से नानौता की ओर आ रहे थे। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर स्थित पूर्वी यमुना नहर पुल (खुडाना नहर पुल) के नजदीक पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क किनारे जा गिरे।

दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जब तक उन्हें अस्पताल के लिए भिजवाती आमिर की मौत हो गई। प्रवेज को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनो की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आमिर नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था।
विज्ञापन


जबकि प्रवेज केरल में सैलून चलाता है और वह अपनी मां की मौत होने पर 15 दिन पूर्व ही घर आया था। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल ने बताया कि बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए है, जबकि बस को कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पीएम पर भेजा जा रहा है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। लोगों को कहना है कि यदि उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें