फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Thu, 07 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चिलकाना रोड पर नारेबाजी कर स्कूटर पर रखकर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
15 दिन में दूसरी बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में दो सप्ताह में दो बार तेल के दाम बढ़ाया जाना केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। 

महानगर अध्यक्ष इमरान कुरैशी और महामंत्री संजय वालिया के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का पुतला फूंका। इमरान कुरैैशी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी ही पॉलिसी के तहत तेल का दाम बढ़ा रही है।
विज्ञापन


यदि महंगाई इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। संजय वालिया ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मोदी अपनी विदेश यात्राओं पर अभी तक अरबों रुपया खर्च कर चुके हैं, मगर उनकी यात्राओं से अभी तक देश को कुछ नहीं मिला है।

जनता मोदी सरकार का पूरा सच जान गई है, जो आगामी चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। महानगर प्रवक्ता जब्बार अहमद और इमरान खान ने केंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसरार मलिक, शाने हैदर जैदी, शाहनवाज अंसारी, इशरत जहां, अहसान अंसारी, ईनाम अंसारी, मुमताज बानो, इकबाल मौसी, राजकुमार सैनी, बंटी वालिया, वरुण वालिया, खुर्शीद मलिक, आरिफ खान आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें