फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का बिजलीघर पर धरना

Thu, 07 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
विज्ञापन
 विद्युत निगम के जेई पर भाकियू तहसील अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने के विरोध में किसानों ने बुधवार को बिजलीघर पर हंगामा करते हुए धरना दिया। एसडीओ की मध्यस्थता और जेई द्वारा खेद जताने के बाद किसान शांत हुए। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह रामपुर मनिहारान भाकियू तहसील अध्यक्ष जगपाल सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान बिजलीघर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

जगपाल सिंह का आरोप था कि विद्युत निगम के जेई ने उनके साथ अभद्रता की है। मांग की कि जब तक जेई माफी नहीं मांगेंगे वह धरने को समाप्त नहीं करेंगे। 

मौके पर मौजूद जेई प्रवीण कुमार का भी आरोप था कि उन्होंने नहीं बल्कि चौधरी जगपाल ने ही उनके साथ अभद्रता की है। धरने के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। किसानों के बीच धरने पर बैठे एसडीओ संजय कुमार ने तनाव बढ़ते देख कहा   कि जेई की तरफ से माफी मांगी। जेई ने भी खेद प्रकट कर अपना पिंड छुड़ाया। 

  इसके बाद धरने को समाप्त कर दिया गया। किसानों ने अन्य मांग उठाते हुए कहा कि देहात के गांवों को 132 केवी बिजलीघर से जोड़ा जाए और डबल ग्रुप में 16 घंटे की आदेशानुसार सप्लाई दी जाए। धरने में मुख्य रूप से  तिरसपाल सिंह, सीता राम, अजब सिंह, सेवा राम, पप्पु, ऋषिपाल चौहान, रोशन लाल, केहर सिंह, प्रमोद कुमार, कलम सिंह, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें