फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खंगाला मकान, लाखों की चोरी

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहविलाय में चोरों द्वारा खंगाला गया मकान। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चोरों ने खंगाल दिया मकान, लाखों की चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के मोहल्ला शाह विलायत में चोरों ने एक मकान को खंगाल दिया। चोर 20 तोले सोने के जेवरात और पांच लाखे की नगदी पर हाथ साफ कर गए। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नसीम के मकान को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। नसीम ने बताया रात तीन बजे किसी के होने की आहट पर उसकी पत्नी रोजी की आंख खुल गई। तभी घर के अंदर एक व्यक्ति को देखा। रोजी ने शोर मचाया तो आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया, लेकिन एक कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर संदूक में रखी पांच लाख की नगदी और 20 तोले सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। नसीम ने आशंका जताई दो से तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। नसीम ने बताया कि उसने हाल ही में प्लाट बेचा था, जिसकी पांच लाख की नगदी घर में रखी हुई थी। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नसीम ने तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें