फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 19 मार्च से शुरू होगा बिल्ड भारत एक्सपो

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम हॉल में बिल्ड भारत एक्सपो औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ 19 मार्च से शुरू होगा। इसमें जनपद से दो स्टॉल लगेंगे। साथ ही आईआईए के एक प्रतिनिधिमंडल भी इस प्रदर्शनी में शामिल होगा।
विज्ञापन

चेप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने बताया कि आईआईए द्वारा 19 से 21 मार्च 2025 तक बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत और खासतौर से उत्तर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करना है। साथ ही विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है। इसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मैटिरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स आदि को शामिल किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सड़ाना ने बताया कि इस एक्सपो में देश एवं विदेश से बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्यमी आएंगे। इसमें जनपद के दो स्टॉल लगेंगे। एक में पेंट का प्रदर्शन किया जाएगा और दूसरे स्टॉल पर आईआईटी रुड़की सहारनपुर परिसर के 12 तरह के उत्पाद रखे प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें