फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पर लगी मुहर

Wed, 11 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एसडीए के अधिकारियों की बैठक लेते कमिश्नर एमपी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडलायुक्त के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2016-17 के बजट को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा, प्रस्तुत किए गए कई प्रस्तावों पर बोर्ड में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


विवादित प्रस्तावों को सिरे से खारिज कर दिया गया। उधर, एनआरआई अजय गुप्ता के लैंड यूज चेंज के आवेदन को बोर्ड की सहमति मिलने के बाद शासन को भेज दिया गया। मैराथन बैठक में मंडलायुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर को प्राथमिकता पर विकसित करने के निर्देश दिए।


विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में आगामी वित्त वर्ष में शहर के विकास का खाका भी तैयार किया गया। वर्ष 2015-16 में करीब 33.44 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। इसमें बताया गया कि वित्त वर्ष 2014-15 में 18.99 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। इसमें बजट को अलग-अलग भागों में विभक्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण की इमारत की बिजली आपूर्ति सोलर ऊर्जा से करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें सहारनपुर महायोजना 2041 को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा शासन से निर्धारित विकास शुल्क 700 रुपये प्रति मीटर को मंजूरी दी गई है। इसमें शासन स्तर से बदलाव होने पर उसे मान्य माना जाएगा।

 कब्रिस्तान पर मार्केट का निर्माण खारिज ः सपा नेता की शह पर मानकमऊ के पास स्थित कब्रिस्तान पर मार्केट निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में खारिज कर दिया गया है। इससे पहले बोर्ड में आए इस प्रस्ताव पर कमेटी गठन का प्रस्ताव दिया गया था। कमेटी ने साफ तौर पर इस निर्माण पर असहमति जता दी है।

इसके बाद बोर्ड ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके अलावा, ढमोला नदी के किनारे हुए सपा नेता के निर्माण पर भी कमेटी ने नकारात्मक रिपोर्ट लगा दी है। कमेटी ने माना है कि यह डूब क्षेत्र में हैं और इस निर्माण को अवैध करार दिया है।

एनआरआई के लिए बदलेगा भू-उपयोग
दिल्ली रोड स्थित करीब 93 बीघा जमीन का भू-उपयोग बदलने के प्रस्ताव पर बोर्ड ने सहमति दे दी है। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। इस भूखंड पर एनआरआई अजय गुप्ता ने मकान बनाने के लिए इसे रिहायशी में तब्दील करने का आवेदन किया है। इसमें लैंड यूज कन्वरजन चार्च लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें