सरसावा। सरसावा विकासखंड के जगेता नजीब में मजदूर वर्ग के लोगों को कंबल बांट कर बसपा के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ सोनू कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन की पार्टी है। पार्टी का नारा भी सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है। इसलिए वह पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
बुधवार को जगेता नजीब में बसपा के तत्वावधान में जिला पंचायत के वार्ड नं 15 के वंचितों को कंबल वितरित किए गए। विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष अहतेशाम मलिक, अध्यक्ष प्रेम खन्ना, कोषाध्यक्ष इमरान मलिक ने भी विचार रखे। डॉ सतीश, राजेन्द्र, सूरज मल, डॉ दिनेश, अहकाम, सूरज सैनी, पीयूष सिंघल, सैक्टर अध्यक्ष सुखपाल, डॉ राकेश, विक्रम, डॉ ओमकार, जनार्दन, मासूम मिर्जा, अनवर मलिक रहे।