फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर घटतौली पर लगाए अंकुश : डीसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर घटतौली पर लगाए अंकुश : डीसीओ
विज्ञापन

- चीनी मिल प्रबंधकों से बकाया भुगतान का शेड्यूल मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने शुगर मिलों के प्रतिनिधियों, गन्ना समिति सचिव और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि क्रय केंद्र नियमानुसार संचालित कराएं और निरीक्षण करें। यदि कोई घटतौली करते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक के दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने शुगर मिलों के प्रतिनिधियों से पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को करने के लिए शेड्यूल भी मांगा। उसमें देवबंद, शेरमऊ और गागलहेड़ी शुगर मिल के प्रतिनिधियों ने नवंबर के अंत तक भुगतान करने का भरोसा दिया। वहीं, सरसावा और नानौता मिल के प्रतिनिधियों ने दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक और गांगनौली मिल के प्रतिनिधि ने नवंबर में 14 करोड़ रुपये भुगतान का भरोसा दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि शुगर मिलों में गन्ना पेराई क्षमता के अनुरूप ही कराई जाए। किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तय समय का पालन जरूर किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें