सहारनपुर। हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान में छात्र संघर्ष समिति के धरने को बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी समर्थन दिया। धरनास्थल पर पहुंचे सांसद ने कहा कि छात्राओं की मांगों को लखनऊ और दिल्ली में उठाया जाएगा।
छात्र संघर्ष समिति की तरफ से बीते कई दिन से रामलीला मैदान में धरना किया जा रहा है। इनमें छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति सहित अन्य मांगे की जा रही हैं। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा छात्रों की मांगे जायज है, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजीव दुर्जन ने कहा कि छात्रों की मांगे जब तक पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन चलेगा। इसमें वासिल तोमर, पंकज उमरी, रवि चौधरी, संजीव गौतम, जुगनू वाल्मीकि, अनीस प्रधान, शाबाद, डॉ. कंवर पाल, धूम सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश गौतम, संजीव नौटियाल, अंजलि, अंकिता, सरिता, पूजा, सूरज, बाबूराम आदि रहे।