फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने कैंडर कैंप में भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेताओं ने कैंडर कैंप में भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

चिलकाना। चिलकाना के रावणपुर में बसपा की एक दिवसीय मंडलीय समीक्षा बैठक तथा विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप में पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राईन तथा सांसद फजलुर्रहमान ने प्रदेश व केंद्र की सरकार को किसान, मजदूर गरीब विरोधी करार दिया।
पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीब मजदूर तथा किसानों का शोषण करने में लगी है। केवल आरएसएस के लोगों के ही काम हो रहे हैं। प्रदेश में चार बार रही बसपा की सरकार में किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर मिलता था। आज आंदोलन के बाद भी कुछ नहीं मिलता है। सांसद फजलुर्रहमान कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। केंद्र सरकार केवल अडानी और अंबानी को राहत पहुंचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ विधानसभा प्रभारी सोनू सैनी ने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस ने हमेशा गरीबों का शोषण किया है। बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की राह पर काम करती है। कैंप को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, कुलदीप बालियान, जनेश्वर प्रसाद, रईस मलिक, प्रेमचंद गौतम, जिलाध्यक्ष योगेश कुमार आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर डॉ. सिंह पप्पू , राधेश्याम, इकबाल पटनी, आकिल, प्रेम खन्ना, रवि सहगल, नवीन कुमार, राजकुमार, रवि सहगल, अहतेशाम, आदि उपस्थित रहें। अध्यक्षता में एमएलसी सुरेश कश्यप ने की।
------------------------------
श्याम कुमार
फोटो -1- चिलकाना के रावणपुर में सम्मेलन को संबोधित करते शमसुद्दीन राईन।
2- हाजी फजलुर्रहमान।
3-सम्मेलन में मौजूद बसपा नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें