सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. आंबेडकर जयंती पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम करने जा रही है, जिसमें मिशन 2027 का आधार तैयार होगा। कार्यक्रम के लिए शनिवार को बसपा नेताओं ने बैठक कर रणनीति तैयार की।
मंडल प्रभारी हाजी सरफराज राईन ने बताया कि 14 अप्रैल का कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर होगा। इसमें देशभर से बसपा नेता, कार्यकर्ता और बाबा साहब के अनुयाई शामिल होंगे। पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आह्वान पर कार्यक्रम को भव्य बनाया जा रहा है। सहारनपुर से अधिक से अधिक सहभागिता रहे। इसके लिए शनिवार को बैठक कर रणनीति तैयार की गई है। 14 अप्रैल को हो रहे इस आयोजन का उद्देश्य मिशन 2027 रहेगा। बैठक में मुख्य प्रभारी नरेश गौतम, मंडल प्रभारी जनेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु, मंडल संयोजक रजनीश उजाला, मंडल संयोजक आसिफ अली, पिछड़ा भाईचारा कमेटी से सुशील जायसवाल, अजब सिंह आदि रहे।