लिंक रोड स्थित शोरूम पर बहनों के लिए एक्टिवा बुक कराते भाई
- रक्षाबंधन पर बहनों और भाइयों को लुभा रहें आकर्षक ऑफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व नजदीक है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी की जा रही है। बहनें भी भाइयों के लिए सुंदर-सुंदर राखियों की खरीदारी कर रहीं हैं तो भाई भी रक्षाबंधन के पर्व को बहनों के लिए खास बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। कई भाइयों ने मोबाइल और स्कूटी की बुकिंग कराई है।
भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इसके चलते सहालग के बाद महानगर के बाजार ग्राहकों से गुलजार है। राखियों की दुकानों पर तो भीड़ लग ही रही है। रेडीमेड गारमेंट और गिफ्ट की दुकानों पर लोगों की भीड़ है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार भी आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। ऑटोमोबाइल शोरूम पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देने के लिए स्कूटी आदि को पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही मोबाइल की दुकानों पर भी ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। बाबा ऑटो के मालिक हरवीर सिंह बाबा ने बताया कि उनके यहां से नौ अगस्त पर 25 टू व्हीलर की बुकिंग हुई है, इनमें स्कूटी अधिक है। उन्होंने बताया कि वाहन खरीद पर छूट भी रखी है।
- बोले व्यापारी
देवेंद्र बजाज ऑटो के मालिक अनुज आर्य ने बताया कि उनके यहां रक्षाबंधन के लिए 50 बुकिंग की गई है। अधिकतर बुकिंग बहनों के नाम है। भाइयों ने रक्षाबंधन के दिन ही डिलीवरी बुक की है।
- मोबाइल शोरूम के मालिक निखिल चावला ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर मोबाइल की बुकिंग की गई है। उनके यहां से नौ अगस्त के दिन 17 मोबाइल की डिलीवरी बुक की गई है। भाई अपने बहनों के लिए मोबाइल की बुकिंग कर रहीं हैं।