फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टूटे सीवर ढक्कनों से बढ़ा हादसों का खतरा, वाहन चालक परेशान

Sun, 24 May 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह टूटे सीवर ढक्कन लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। दीवानी कचहरी से लेकर श्रीराम चौक तक कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

मंडी समिति निवासी हरपाल ने मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए समस्या भेजी थी। शनिवार को टीम ने पड़ताल की। इस दौरान लोगों ने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को इन टूटे ढक्कनों से बचने के लिए अचानक कट मारना पड़ता है या ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे पीछे आ रहे वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहती है। रात के समय और बारिश में स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते।


बोले लोग

- हरपाल सिंह ने बताया कि दीवानी कचहरी मार्ग पर कई सीवर ढक्कन टूट चुके हैं। रात में वाहन चलाते समय अचानक गड्ढा सामने आने से हादसे का डर बना रहता है। कई बाइक चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


- राजीव कुमार ने बताया कि श्रीराम चौक के आसपास सड़क पर टूटे ढक्कनों के कारण जाम जैसी स्थिति बन जाती है। वाहन चालक बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
- बंटी ने बताया कि घंटाघर से लेकर कोर्ट सड़क पुल तक सीवर के ढक्कन में पानी भर जाता है और वे टूटे होने के कारण देर रात लाइट न होने दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
- सतनाम सिंह ने बताया कि कई जगह सीवर ढक्कन पूरी तरह धंस चुके हैं। रात के समय स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। संबंधित विभाग को जल्द मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें