फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहाड़ों की ठंडक से पहले जाम की तपिश में पर्यटकों का स्वागत

Sun, 24 May 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। गर्मियों की छुट्टियों में पहाड़ों की तरफ दौड़ रहे पर्यटकों का जाम की तपिश से स्वागत हुआ। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे स्थित गणेशपुर टोल प्लाजा पर शनिवार को लंबा जाम लग गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में घंटों फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे लगा जाम 11 बजे तक मुश्किल से खुल पाया।
विज्ञापन

वीकेंड और समर वैकेशन के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी की ओर रवाना हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे के जरिए उत्तराखंड जाने वाले वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से गणेशपुर टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे हालात सबसे अधिक खराब हो गए। टोल पार करने के लिए वाहन रेंगते नजर आए। कई परिवार छोटे बच्चों के साथ घंटों जाम में फंसे रहे। जाम के कारण कई एंबुलेंस और जरूरी कार्यों से जा रहे लोग भी प्रभावित हुए। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी व तेज धूप की मार भी झेलनी पड़ी। सुबह साढ़े आठ बजे लगा जाम 11 बजे तक मुश्किल से खुल सका।
उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर आशीष चौधरी ने बताया कि शनिवार और रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में यातायात कई गुना बढ़ जाता है। समर वैकेशन के कारण इस समय पर्यटकों की संख्या अधिक है, जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें