फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यप्रणाली में लाएं सुधार, नहीं होगी कडी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद की रैंकिंग खराब करने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को देेखते हुए कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी विभाग अपने विभागीय कार्यों की प्रगति के संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) तैयार कर तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित मासिक बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विभाग वार समीक्षा की गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, मुख्यमंत्री निराश्रित-बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन योजनाएं, गन्ना मूल्य भुगतान, शिकायतों का निस्तारण आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों को समय पर पोर्टल पर अपलोड करें। जिससे प्रदेश स्तर पर जनपद को उच्च रैंकिंग प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सिंचाई, पशुपालन, पंचायती राज, कृषि एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा डाटा फीडिंग में लापरवाही की वजह से जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित विभाग सुधार नहीं लाए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का विद्युत बिल बकाया है वे जल्द ही भुगतान करें। उन्होंने कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त करने, कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली नहरों पर बैरिकेडिंग करने आदि निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें