फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल को वाहनों के लिए खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के छपरौली मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर पर चौड़ीकरण कर बनाए गए पुल को शनिवार को वाहनों के लिए खोल दिया गया। जिससे वहां जाम की समस्या दूर होगी और 25 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दिनभर मार्ग पर जाम लगा रहता था, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जाम में फंसने से लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते थे। इनके अलावा स्कूली बच्चों को जाम में फंसने से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता। पुराने पुल को तोड़कर इसके चौड़ीकरण का दो माह पहले काम शुरू किया गया था।
तब से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुल से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। नरेंद्र, रोहित, सरिता समेत अन्य लोगों का कहना है कि पुल के चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या दूर होगी। इससे लोयन, मलकपुर, सिनौली, नंगला, शेरपुर, लुहारा, बदरखा, छपरौली, तिलवाड़ा समेत 25 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन
पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल को वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया गया है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें