फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शहर में बसंत विहार सबसे प्रदूषित, एक्यूआई पहुंचा 282

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हवा में नमी और आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों की बात करें तो बसंत विहार सबसे प्रदूषित रहा। वहां का एक्यूआई 282 दर्ज किया गया। शनिवार को ओवरऑल पूरे जनपद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 रहा।
विज्ञापन

जनपद में 20 अक्तूबर के बाद से एक्यूआई 200 से ऊपर बना हुआ है। हालांकि बीच में बारिश के कारण यह अपने निम्न स्तर 50 तक आ गया था, जिसमें शिवालिक और मसूरी की पहाड़ियां तक सहारनपुर से स्पष्ट देखी जा रही थी। उसके बाद एक दिन हल्की हवा चलने से भी एक्यूआई नीचे आया था। लेकिन अब करीब पांच दिन से एक्यूआई फिर से वृद्धि की ओर है। कई दिन से बाजारों में धनतेरस और दिवाली की खरीदारी हो रही है। इसकी वजह से बाजारों में भीड़ है। ज्यादातर लोग चौपहिया वाहन लेकर निकल रहे हैं।
जाम के कारण वाहनों की धुआं वायु में प्रदूषण घोल रहा है। दिवाली के तुलना में 15 से 20 फीसदी तक आतिशबाजी भी हो रही है। इसकी वजह से शनिवार को एक्यूआई 239 पर पहुंच गया। क्षेत्रवार बात करें तो बसंत विहार सबसे प्रदूषित रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि सर्दियों में एक्यूआई बढ़ना आम बात है, जो दिवाली पर और बढ़ता है।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख क्षेत्रों का एक्यूआई
बसंत विहार-282
पुलिस लाइन223
महावीर कॉलोनी221
पटेल नगर202

तापमान में वृद्धि
जो तापमान बारिश के कारण नीचे चला गया था। वह भी अब बढ़ रहा है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जो बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐेसे में कई लोगों को पंखे का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
07 नवंबर2632
06 नवंबर24.5-30.5
05 नवंबर25-31
04 नवंबर24-30
03 नवंबर24-30.5
02 नवंबर23-31
01 नवंबर19.530.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें