फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गुणवत्ता परखने के लिए तुड़वाई ईंट, टुकड़ों में लगी मिली टाइल्स

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में टुकड़ों मे
विज्ञापन
- डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


- ऑडिटोरियम में मिली खामियां, क्रिटिकल केयर यूनिट में धीमी गति से चल रहा काम
- डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 17 करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे ऑडिटोरियम में खामियों की भरमार मिलीं। टाइल्स के अलग-अलग टुकड़े लगे मिले। क्रिटिकल केयर यूनिट में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए ईंट तुड़वाकर देखी। धीमी गति से काम होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
सोमवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज को लेकर आ रही शिकायतों पर प्राचार्य को दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को डीएम मनीष बंसल निरीक्षण के लिए पहुंच गए। डीएम ने सबसे पहले निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। शुरुआत से आखिरी तक ऑडिटोरियम में खामियां ही खामियां नजर आईं। मुख्य गेट पर टाइल्स गंदी मिली।
विज्ञापन

इसके बाद अलग-अलग रंग और टुकड़े लगे देखकर डीएम नाराज हो गए। गेट की स्लाइड ठीक नहीं मिली। ऑडिटोरियम में अलग-अलग जगहों पर लगे दरवाजों में काफी जगह मिली। इनमें से कोई भी पक्षी आ सकता है। इलेक्ट्रिसिटी कक्ष के दरवाजे में लगे कुंडे अच्छे नहीं मिले। पाइप पर सीमेंट की लेप लगाई थी। इसके साथ ही सरिये दिखाई दे रहे थे। शौचालय में टोंटियां नहीं मिलीं। मुख्य हॉल के अंदर भी कई कमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और मौके पर ही सहायक अभियंता पुष्पेंद्र को फटकार लगाई। इसके बजट को लेकर डीएम ने शासन में भी बात की।
इसके बाद डीएम क्रिटिकल केयर यूनिट और नर्सिंग कॉलेज में पहुंचे। यहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया, लेकिन कार्य में हो रही देरी पर नाराज हुए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को तत्काल लेबर बढ़ाकर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
- ऑडिटोरियम में 700 लोगों के बैठने की क्षमता
ऑडिटोरियम के निर्माण में करीब आठ करोड़ और नौ करोड़ रुपये की लागत से फिनिशिंग का काम होना है। निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब फिनिशिंग हो रही है। इसमें 700 लोगों के बैठने की क्षमता है। कुल 19 लाइन है। एक लाइन में 26 सीटें हैं।
विज्ञापन

- 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट, 60 बेड का नर्सिंग कॉलेज
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बन रही है, जिसकी लागत करीब 19 करोड़ है। इसमें गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। नर्सिंग कॉलेज 60 बेड का है। इसकी लागत करीब 20 करोड़ है। इन दोनों का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी सिडको करा रही है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में टुकड़ों मे

राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में टुकड़ों मे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें