फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस दो के विजेता आशुतोष का ढाबा तोड़ा 

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
विज्ञापन
बिग बॉस टू के विजेता की नगर निगम के कर्मचारियों से होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने बिग बॉस टू के विजेता आशुतोष कौशिक के ढाबे के बाहरी हिस्से को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने को लेकर आशुतोष और निगम के अधिकारियों में गरमागरमी भी हुई।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस ने सख्ती की तो मामला शांत हुआ। हालांकि आशुतोष ने कार्रवाई को गलत ठहराया है। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे नगर निगम की टीम ने जेसीबी लेकर पुलिस के साथ पुल खुमरान से पुल जोगियान तक अतिक्रमण हटाने का काम शुुरू किया।

पुल खुमरान से अतिक्रमण हटवाते हुए जैसे ही टीम बिग बॉस टू के विजेता आशुतोष कौशिक के ढाबे पर पहुंची तो वहां भी नाले पर अतिक्रमण मिला। टीम नाले पर किया गया निर्माण तोड़ने के लिए पहुंची तो वहां भीड़ लग गई। नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी से नाले पर हुए निर्माण एवं भट्ठी को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान आशुतोष कौशिक भी वहां आ गए। उन्होंने कार्रवाई पर विरोध जताया। कौशिक ने तोड़फोड़ को रुकवाने का प्रयास किया, मगर कार्रवाई चलती रही। आशुतोष की नगर निगम के अधिकारियों के साथ नोकझोंक से हंगामा हो गया।

आशुतोष ने अधिकारियों को फोन भी किए, लेकिन तब तक ढाबे के अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया था। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार एवं पुलिस ने सख्ती दिखाई। उनका कहना था कि कार्रवाई पूरी तरह सही है। यह हिस्सा अतिक्रमण के दायरे में था। 

 नाले पर किए गए निर्माण को तुड़वाया 
नगर निगम के कर अधीक्षक विनय कुमार का कहना है कि नाले पर और उससे आगे निर्माण किया हुआ था, जिसे हटवाया गया है। आशुतोष निर्माण को हटाने का विरोध कर रहा था। उसका कुछ निर्माण ही ढाबे से आगे सड़क और नाले पर था।

 साजिश के तहत की गई कार्रवाई 
बिगबॉस टू के विनर आशुतोष कौशिक का कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं किया है। यह कार्रवाई राजनीतिक साजिश के तहत कराई गई है। इस मामले में वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

पहली बार चालान, दूसरी बार दंडात्मक कार्रवाई 
नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने कहा कि दुकानदारों का सामान निर्धारित स्थान से आगे रखा हुआ मिला तो पहली बार सिर्फ चालान किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की टीम बना दी गई है, जो चालान करती रहेगी। दूसरी बार फिर से सामान सड़क पर मिला तो दंडात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें