फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निगम की सुरक्षा में सेंध, टूटे पड़े कैमरे और वाई फाई डिवाइस

Sun, 06 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नगर निगम सहारनपुर में तोड़ा गया वाईफाई डिवाइस। 
विज्ञापन
सहारनपुर। आईसीसीसी के माध्यम से पूरे महानगर की सुरक्षा का दम भरने वाला नगर निगम अपने परिसर की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। बीते दो दिन से पुरानी इमारत के बाहर सीसीटीवी कैमरा टूटा पड़ा है। वाईफाई की डिवाइस भी तोड़ी गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में करीब 850 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आईसीसीसी में बैठकर कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर पर नजर रखते हैं। उधर, नगर निगम परिसर में पहले से बड़ी संख्या में कैमरे लगे हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पिछले दो दिन से पुरानी इमारत का कैमरा गेट पर ही टूटा पड़ा है, जिसकी किसी को सुध नहीं है। इसी इमारत पर लगी वाईफाई डिवाइस भी तोड़कर गायब कर दी गई है।
नगर निगम ने परिसर में नागरिकों के लिए फ्री वाईफाई सुविधा दी हुई है। वह अलग बात है कि यह कम ही चलता है। कैमरे और वाईफाई डिवाइस तोड़ने की खुराफात किसकी है यह जांच का विषय है। नगर निगम की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में होमगार्ड 24 घंटे तैनात रहते हैं। इसके बावजूद ऐसी घटना सवाल खड़े करती है। पूर्व में निर्माण विभाग कार्यालय से डीवीआर के तार कटे मिल चुके हैं। नगर निगम के कार्यालयों से अक्सर महत्वपूर्ण फाइलें और पत्रावलियां गायब होती रही हैं। ऐसे में कैमरों को नुकसान पहुंचाया जाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें