फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च रक्तचाप और मधुमेह के कारण होता है ब्रेन स्ट्रोक : डॉ. संदीप

विज्ञापन
आईएमए भवन में मेडिकल सेमिनार में विचार रखते डा संदीप शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आईएमए सहारनपुर ने बुधवार की रात में आईएमए भवन में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें फोर्टिस अस्पताल मोहाली से पहुंचे न्यूरो इंटर्वेंशनल रेडियोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. संदीप शर्मा ने ब्रेन स्ट्रोक के कारण और इलाज पर विस्तार से व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक (ब्रेन अटैक) के मामलों में वृद्धि के लिए खराब जीवनशैली, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जिम्मेदार हैं। स्ट्रोक एक चिकित्सा आपात काल है, जिसे तुरंत इलाज की जरूरत होती है, क्योंकि मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन या पोषक तत्व प्राप्त नहीं हो पाते हैं। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं मर जाती हैं। एक व्यक्ति स्ट्रोक से कैसे प्रभावित होता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि मस्तिष्क में स्ट्रोक कहां होता है और मस्तिष्क कितना क्षतिग्रस्त होता है। उन्होंने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क के किसी क्षेत्र में रक्त का प्रवाह अवरूद्ध हो जाता है। ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए उन्होंने शुगर, हाई बीपी के मरीजों से अच्छे चिकित्सक से इलाज कराने और दवा नहीं छोड़ने की सलाह दी।
कार्यक्रम में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सम्मानित किया। गोष्ठी में आईएमए अध्यक्ष डॉ. रजनीश दहुजा, अवैतनिक सचिव डॉ. सुभाष सहगल, कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, वैज्ञानिक सचिव डॉ. सौम्य जैन, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. मंदीप सिंह, डॉ. सुदर्शन नागपाल, डॉ. विवेक बैनर्जी, डॉ. वीएस पुंडीर, डॉ. जयपाल चंद, डॉ. हिमांशु मेहता, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. सोनिया बैनर्जी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें