बेहट में राकेश टिकैत का पुतला फूंकते ब्राह्मण समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत द्वारा समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से ब्राह्मण समाज खफा है। रविवार को क्षेत्र के ब्राह्मण समाज ने शाकंभरी तिराहे पर टिकैत के खिलाफ नारेबाजी की और पिंड दान कर पुतला फूंका।
रविवार को गांव बेलका माफी में सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले मांगेराम शर्मा के आवास पर समाज को संगठित करने के लिए कार्यक्रम किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शांडिल्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को एक जुट करने के साथ ही समाज में फैली बुराइयों को दूर करना है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत द्वारा जो टिप्पणी की गई है, उससे ब्राह्मण समाज आहत है। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने बेहट में शाकंभरी तिराहे पर राकेश टिकैत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पिंडदान कर पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा, दुर्गा प्रसाद भारद्वाज, पंडित संजय प्रपन्नाचार्य , अरुण गौतम, ललित शर्मा, अमन कौशिक,राकेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, सतीश भार्गव, आधार भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, विनय शर्मा, अशोक शर्मा, पवन शर्मा, मोहित शर्मा, अरुण शर्मा, पंकज शर्मा आदि रहे।
बेहट में शाकंभरी तिराहे पर राकेश टिकैत का पिंडदान करते ब्राह्मण समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR