फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परशुराम जयंती धूमधाम से मनाएगा ब्राह्मण समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। मोहल्ला मनिहारान स्थित दुर्गा प्रसाद शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में आगामी 11 मई को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मास्टर महेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। वह ब्राह्मण समाज के ही नहीं, बल्कि समस्त हिंदू समाज के आराध्य हैं। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम संजय कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर में होगा। सुबह आठ बजे हवन, 10 बजे विचार गोष्ठी, 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। जयंती में मुख्य अतिथि सिद्धपीठ श्री शाकंभरी परिक्षेत्र स्थित शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक सिद्ध भैरवा तंत्राचार्य महंत सहजानंद जी महाराज, विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व डॉ. सुनील शांडिल्य होंगे। बैठक में मास्टर अरुण गौतम, दीपक शर्मा, अशोक मुदगल, मास्टर अरुण शर्मा, अरुण भारद्वाज, पवन शर्मा, डॉ़ रमन त्रिपाठी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें