फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: होली विशेष ट्रेनों में बुकिंग तेज, नियमित पर दबाव कम

Thu, 26 Feb 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली विशेष ट्रेनों में बुकिंग तेज होने से नियमित पर दबाव कम होने लगा है। नियमित ट्रेनों में वेटिंग भी स्थित हो गई है। तीन महीने से निरस्त चल रही 10 से अधिक ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी से शुरू हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होने पड़ेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें साप्ताहिक, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। एक दिसंबर 2025 से जनसेवा समेत 10 से अधिक ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। इनका संचालन 28 फरवरी से शुरू हो जाएगा। होली का त्योहार मार्च के पहले सप्ताह में मनाया जाएगा। होली पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है, जिनका संचालन भी शुरू हो गया है। होली के कारण फरवरी के अंतिम और मार्च के दूसरे सप्ताह नियमित ट्रेनें पहले से ही फुल थीं। हालांकि सहारनपुर से होते हुए पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू आदि राज्यों के विभिन्न स्टेशनों तक जाने-आने वाली तमाम ट्रेनों में चार से छह मार्च तक सीटें खाली हैं। अन्य ट्रेनों में वेटिंग हैं।
अंतिम चरण में रोडवेज की तैयारियां
परिवहन निगम होली पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इसके लिए रोडवेज वर्कशॉप में बसों की मरम्मत की जा रही है, ताकि संचालन के दौरान कोई दिक्कत न आए। सबसे ज्यादा बसें सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली मार्ग पर होगा। होली प्रोत्साहन योजना भी 28 फरवरी से शुरू होगी। इसमें कर्मचारियों, चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। छुट्टियां रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें