फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सालों से व्यापारी हित में आवाज उठा रहा व्यापार मंडल : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
-देवबंद पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी एकता ही हमारी ताकत है। व्यापार मंडल पिछले 40 वर्षों से कौम और पार्टी से ऊपर उठकर व्यापारियों के हित में आवाज उठा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश दौरे के तहत मंगलवार को देवबंद पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान गर्ग ने नगर के व्यापारियों से एकजुट रहते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष विवेक तायल, संरक्षक संदीप शर्मा, हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी, नगर महामंत्री राजेश सिंघल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, अमित सोनी, प्रवीन धीमान, रोबिन अग्रवाल, रिजवान अंसारी, सचिन ऐरन, राधेश्याम माहेश्वरी आयुष गुप्ता व अंशुल वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें