फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस घंटे आपूर्ति की मांग को लेकर बिजलीघरों पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुजफ्फराबाद और जीवाला में एसडीएम बेहट और अधिशासी अभियंता ने आश्वासन देकर कराया धरना समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। ब्लाॅक मुजफ्फराबाद मुख्यालय स्थित 33 केवीए बिजलीघर पर दो दिन से चल रहा भाकियू अराजनैतिक का धरना एसडीएम और अधिशासी अभियंता के मौके पर पहुंच नलकूपों के लिए दस घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन देने पर समाप्त कराया। उधर, किसान यूनियन ने भी जीवाला बिजलीघर पर दस घंटे आपूर्ति की मांग को लेकर धरना दिया।
बता दें कि भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी की देखरेख में क्षेत्रीय गांवों के नलकूपों के लिए दस घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर कार्यकर्ता सोमवार से बिजलीघर पर धरना दे रहे थे। मंगलवार को एसडीएम बेहट दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता एसके निर्भय, उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार और जेई लोकेश मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। नरेश स्वामी ने अधिकारियों को बताया कि पीटीडब्लू फीडर पर मुश्किल से दो से तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। इस फीडर से आधा दर्जन गांवों के 80 नलकूप जुडे़ हैं। इस कारण किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि नलकूप फीडर को दस घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रवि सैनी, छुटमलपुर नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, मुकेश कांबोज प्रधान, मनोज राणा, प्रधान मौलवी शमीम, साहब सिंह, युनुस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांव सरदाहेड़ी स्थित 33 केवीए बिजलीघर जीवाला पर 10 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर धरना दिया। यहां भी एसडीएम बेहट दीपक कुमार और अधिशासी अभियंता एसके निर्भय ने पहुंचकर किसानों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। जिलाध्यक्ष अमित राणा, जिला उपाध्यक्ष जान मौहम्मद, राव महमूद, मनदीप, सुखबीर सिंह, राव कैसर, सलीम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें