फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में दीवारें गिरी, दो की जान गई

Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Cyclonic storm in uttarakhand - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना में आंधी और तेज बारिश के चलते ग्राम सीकरी कलां और कातला खुर्द में मकानाें की दीवारे गिरने से एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग आठ बजे ग्राम सीकरी कलां निवासी जनक (42) सहारनपुर से अपने गांव साइकिल से पहुंचा। अपने तीन मंजिला मकान में प्रवेश कर ही रहा था, उसी समय आंधी के कारण तीसरी मंजिल की दीवार गिर पड़ी और वह उसमें दब गया।

लोगों ने उसे किसी प्रकार मलबे से निकाला और गंभीर रूप से घायलावस्था में लोग जनक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कातला खुर्द गांव निवासी खलीला (50) पत्नी अनीस भी शनिवार की शाम बेटी गुलिस्ता के साथ घर में थी। उसी समय आई आंधी और बारिश के कारण मकान की दीवार गिर गई। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में खलीला को मृत घोषित कर दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें