फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्कूटर फिसलने से सड़क पर गिरे व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा कर बाहर निकले थाना सदर बाजार तहसील कंपाउंड निवासी बृजभूषण चावला (59) स्कूटर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बृजभूषण चावला मंगलवार को पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा करने गए थे। बताया जाता है कि वह सेवा करने के बाद शाम के वक्त स्कूटर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह राधा स्वामी सत्संग ब्यास के गेट से बाहर निकले अचानक स्कूटर फिसल गया। सिर सड़क में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सेवादारों द्वारा परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बृजभूषण चावला विजय टॉकीज के पास चावला इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से बिजली के सामान की दुकान संचालित करते थे। उधर, सीओ पवन कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें