फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-रुड़की मार्ग पर ब्लॉक खत्म, ट्रेनों का सुचारु संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से मुरादाबाद मंडल में सहारनपुर-रुड़की रेल मार्ग पर तीन दिन तक लिया गया ब्लॉक हटा लिया गया है। इसके चलते रविवार से ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो गया है। रुड़की-सहारनपुर स्टेशनों के बीच रेलवे पुल पर सुरक्षा गाटर के निर्माण के चलते रेलवे की ओर से पांच फरवरी को ब्लॉक किया गया था। यह ब्लॉक आठ फरवरी तक दोपहर 12.40 बजे से अपराह्न पौने चार बजे तक निर्धारित था।
विज्ञापन

इस ब्लाक के चलते कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया गया था। इनमें 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14711 हरिद्वार-श्री गंगानगर एक्सप्रेस और 12053 हरिद्वार-अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस शामिल रहीं।
इनके अलावा 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, 14616 अमृतसर लालकुआं एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस, 12408 अमृतसर- न्यू जलपाई गुडी एक्सप्रेस और 14612 श्री माता देवी कटरा- गाजीपुर एक्सप्रेस और 22318 जम्मू तवी- सियालदाह एक्सप्रेस के रूटों में बदलाव कर चलाया गया था। उधर, रविवार को सुबह के समय कोहरा होने के कारण लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेेेनों का संचालन एक से साढ़े तीन घंटे तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें