फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट खिलाकर बढ़ाई प्यार की मिठास

विज्ञापन
चॉकलेट डे मनाते ओजस्व जैन और श्वेता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। युवाओं से लेकर शादीशुदा जोड़ों ने एक-दूसरे को चॉकलेट आदि गिफ्ट कर रविवार को वेलेंटाइन वीक का चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया। उन्होंने चॉकलेट के साथ चॉकलेट से बनी मिठाइयां खिलाकर इस प्यार की मिठास के और बढ़ने की कामना की। इसके बाद टेडी डे मनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। टेडी के साथ कुछ उपहार देकर प्यार के सफर को और खुशनुमा करने की उम्मीद में यह तैयारी होगी।
विज्ञापन

शहर के एक गैलरी संचालक ने बताया कि शनिवार की रात ही कुछ युवा और शादीशुदा नए जोड़े चॉकलेट और चॉकलेट से बनी मिठाइयों वाले गिफ्ट आइटम्स लेकर गए थे। रविवार को भी कुछ लोग आए। संडे की छुट्टी होने के कारण कई युवाओं ने घर पर ही दोस्तों को चॉकलेट बांटी तो कुछ ने चॉकलेट खिलाने के साथ शहर के कुछ रेस्टोरेंट में लंच का प्रोग्राम बनाया। अंबाला रोड, कोर्ट रोड और देहरादून रोड पर कुछ ऐसे लोग पहुंचे।
पहले प्यार को मिली मंजिल, अब बढ़ा रहे मिठास
- दो माह पहले ही शहर के मटिया महल निवासी ओजस्व जैन और श्वेता ने लव मैरिज की थी। दोनों बीटेक करने के बाद इंजीनियर हैं। उन्होंने भी वेलेंटाइन वीक के चॉकलेट डे पर एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाई और अपने प्यार में और मिठास लाने की कामना की।
विज्ञापन

- कोर्ट रोड निवासी आकाश कुमार कहते हैं कि वे एक कंपनी में एकाउंटेंट हैं। उन्होंने शहर में ही रहने वाली अपनी दोस्त को चॉकलेट गिफ्ट की। उनकी ओर से भी चॉकलेट आइटम दिया गया है। उनके साथ ही कुछ दोस्तों को भी चॉकलेट खिलाकर यह दिन सेलिब्रेट किया।
प्यार से पहले परीक्षा की भी टेंशन
- शहर के नेहरू नगर निवासी इंटरमीडिएट के छात्र सचिन और अखिलेश का कहना है कि भले ही वेलेंटाइन वीक चल रहा हो। मगर इस समय उन्हें प्यार व्यार की बजाय परीक्षा की चिंता सता रही है। एग्जाम आ चुके हैं। उनका ध्यान अब अपनी मेरिट पर है। चॉकलेट तो बाद में भी खाई या खिलाई जा सकती है। मगर एग्जाम में चूक गए तो बहुत भारी पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें