फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाउस अरेस्ट करने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा

Tue, 14 Apr 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा/नानौता/छुटमलपुर। भाकिय जन कल्याण के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से मिलने से रोकने के लिए होम अरेस्ट करने पर रोष जताते हुए नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन पुलिस को सौंपा। उधर छुटमलपुर और नानौता में पीएम से मिलने की घोषणा करने वाले नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

अंबेहटा में यूनियन कार्यकर्ता सोमवार को अंबेहटा में नकुड़ तिराहे पर एकत्र हुए वहां उन्होंने नारेबाजी की। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमबीर सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को सहारनपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर किसान यूनियन के लोग उनसे मिलकर किसानों से जुड़ी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति मांगी तो पुलिस ने अनुमति देने के बजाए यूनियन के कुछ पदाधिकारियों को होम अरेस्ट कर लिया। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवरपाल सिरोही,रकम सिंह आर्य, मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार, जिला महामंत्री जोनी कुमार, रामरतन सिंह, तहसील अध्यक्ष सविंदर कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
नानौता में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिला संरक्षक नरेंद्र दत्त शर्मा और यूजीसी के विरोध के डर से ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक, आचार्य वासुदेव भारद्वाज, आचार्य मोहित शर्मा को क्षेत्र के ग्राम भोजपुर में हाउस अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन

छुटमलपुर में आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज और कमालपुर में सुबोध कुमार को हाउस अरेस्ट किया गया। दोनों नेताओं ने एक्सप्रेसवे का नाम बाबा साहब के नाम पर करने और देश में समान शिक्षा नीति लागू करने की मांग को लेकर पीएम से मिलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें