फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मांगा 350 रुपये गन्ना मूल्य

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की मासिक बैठक में बकाया गन्ना मूल्य जल्द कराने और मौजूदा पेराई सत्र के लिए 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगें की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू 28 दिसंबर को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। पेराई सत्र शुरू हुए कई सप्ताह बीतने वाले हैं फिर भी सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है।

उन्होंने 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में बाद में भाकियू के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम ई को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन मे उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य दिलाने, बिजली निगम की ओर से बकाए पर दर्ज कराई जा रही एफआईआर पर रोक लगवाने, जनपद में हो रहे अवैध खनन को बंद कराने की मांग की गई। उन्होंने छुटमलपुर के ग्राम रसूलपुर में बनी मंडी को शुरू कराने, गन्ना मूल्य 350 रुपये घोषित करने, निजी दुकानों पर बिक रहे कीटनाशकों और उर्वरकों की प्रमाणिकता एवं मूल्य की जांच कराने सहित अन्य मांगें की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, मुकेश तोमर, अशोक कुमार, मेवाराम, सरदार मनमोहन सिंह, सुदेशपाल, संजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, रोहताश, अनूप सिंह, जिले सिंह, निर्भय, महीपाल, कमलेश, सीखचंद आर्य, कालूराम, डॉ. ओमपाल, नीटू, राव नौशाद, अर्जुन, ईश्वर आर्य, नरेश स्वामी, भूपेंद्र त्यागी, बबलू, सोनू, केहर सिंह, मनोज कमाली, संजय आर्य, पहल सिंह, इमरान, अमित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें