फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया दून हाईवे जाम

Wed, 10 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
विज्ञापन
तहसीलदार बेहट को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते भाकियू नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू नेताओं ने मंगलवार को एक जाम पहाड़ी किसानों के नाम आंदोलन के तहत क्रांति दिवस के मौके पर फतेहपुर में दून हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगाते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार बेहट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में बैठे यात्री परेशान रहे।

 भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में किसान मंगलवार की दोपहर 12 बजे फतेहपुर थाने के पास पहुंचे और दून हाईवे पर दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। चरण सिंह ने कहा कि आजादी के बाद भी पहाड़ी किसानों का शोषण अंग्रेजी हुकूमत की तरह हो रहा है।
विज्ञापन


किसानों को अपनी फसल बेचने के बाद परिवहन तक का खर्च नहीं मिलता है। उत्तराखंड में चीन की सीमा पर रह रहे किसानों का पलायन बढ़ रहा है। पहाड़ी किसानों की 30 फीसदी सब्जी मंडियों तक पहुंचने तक खराब हो जाती हैं। 

 जिला महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि भाकियू उत्तराखंड के पहाड़ी किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नौ अगस्त से आंदोलन का बिगुल फूंक रही है। इसे समस्याओं के निराकरण और मांगेें पूरी होने तक जारी रखा जाएगा।

करीब एक घंटा तक किसानों ने दून हाईवे कब्जाए रखा। बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार बेहट और एसओ फतेहपुर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निदान की मांग की गई। इस दौरान जिला प्रवक्ता रघुबीर सिंह, जगपाल सिंह, नरेश स्वामी, मेवाराम, संजय चौधरी, सचिन चौधरी, नरेश चौरादेव, नरेश सोम, राजबीर कांबोज, अनूप सिंह, अभय चौधरी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें