फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने आंदोलन को बताया विपक्षी दलों की ड्रामेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर भाजपा के गंगोह विधायक किरत सिंह का तीखे बयान वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कहते हैं कि यह आंदोलन नहीं, बल्कि विपक्षी दलों की ड्रामेबाजी है।
विज्ञापन

सोमवार को वायरल इस बयान में विधायक किरत सिंह कहते हैं कि आंदोलन के पीछे राजनीतिक दल ड्रामेबाजी कर रहे हैं, किसान तो इस समय अपने खेत में लगा हुआ है, किसान को फुर्सत नहीं है, कुछ ही किसानों को साथ लेकर विपक्षी दल ड्रामेबाजी कर रहे हैं। उधर, इस बारे में बात करने पर विधायक किरत सिंह ने कहा कि आंदोलन के नाम पर जो लोग खालिस्तान जिंदाबाद का नारे लगा रहे हैं, वह किसान नहीं हो सकते, क्योंकि ऐसी भाषा किसान की नहीं होती है, ऐसे लोग तो कुछ लोग इस आंदोलन की आड़ में देशविरोधी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी किसानों के बीच रह रहे हैं और लगातार संपर्क कर रहे हैं, मगर आम किसानों में कृषि कानूनों को लेकर कोई विरोध नहीं है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी का भी कहना है कि पूर्व में जो बिचौलिये किसानों की फसल का दाम तय कराते थे और किसानों को नुकसान पहुंचाते थे। अब केंद्र सरकार ने बिचौलियों की भूमिका खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसी कारण किसानों की आड़ में सपा, बसपा, कांग्रेस आदि विपक्षी दल ड्रामेबाजी कर रहे हैं और आंदोलन चलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें