सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल 27 जनवरी को सहारनपुर आएंगे। वह दो दिन जिले में रहकर पंचायत चुनाव की समीक्षा करेंगे। साथ ही मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने भी जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष के सहारनपुर आगमन के लिए सोमवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष 27 जनवरी को सहारनपुर आएंगे। वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 28 को वार्ड अध्यक्षों व सचिवों के साथ बैठक करेंगे। महापौर सहित पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात वह मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने जाएंगे।
इस दौरान महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार, शीतल विश्नोई, योग चुघ, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, अनिल मित्तल, संदीप रावत, नीरज गुप्ता, प्रवीण छाबड़ा, पुनीत त्यागी, दुष्यंत यादव, कोषाध्यक्ष नरेश धनगर, ललित कटारिया, दीपक रहेजा, अरुण लोधी मौजूद रहे।