फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने महानगर में की बूथों पर कमेटियां गठित

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक करते बदायूं विधायक राजीव कुमार सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। संगठन चुनाव को लेकर भाजपा ने महानगर के 11 मंडलों पर 787 में से 754 बूथों पर कमेटियों का गठन कर दिया है। इन्हीं में शामिल 125 मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बूथों पर कमेटियां बनाई गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा अब मंडल की कमेटियां का चुनाव करेगी।
विज्ञापन

भाजपा के महानगर चुनाव अधिकारी व बदायूं विधायक राजीव कुमार सिंह ने दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी के तहत सहारनपुर महानगर की नगर विधानसभा और देहात विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले 11 मंडलों पर 787 में से 754 बूथों पर कमेटियों का गठन कर दिया गया है। सभी वर्गों को शामिल कर बूथ कमेटियां बनाई गई हैं। अब मंडल के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सह चुनाव अधिकारी डाक्टर चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व से खुुश होकर आज हर वर्ग के लोग भाजपा से तेजी से जुड़ रहे हैं। सहारनपुर महानगर में करीब 125 मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बूथ हैं। इन सभी पर भाजपा ने दमदार तरीके से कमेटियां बनाई हैं। इस दौरान महानगर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अभय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें