फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सहारनपुर में निकलेगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा द्वारा निकाली जा रही जनविश्वास यात्रा आज (मंगलवार) सहारनपुर पहुंचेंगी। जिले भर में कई जगहों पर यात्रा का स्वागत होगा।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन ने बताया कि रोहाना टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद देवबंद में मंगलोर चौकी, नागल व देहात विधानसभा के ग्राम कोटा में स्वागत होगा। यहां पर जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह व रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा गागलहेड़ी में जनसभा होगी, जिसको पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल व आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी संबोधित करेंगे।
इसके बाद यात्रा बेहट विधानसभा के छुटमलपुर, बरौली, लंढौरा होते हुए मां शाकम्भरी देवी विश्वविद्यालय मार्ग से पुंवारका व चकहरेटी होते हुए महानगर में प्रवेश करेगी। महानगर में यात्रा की शुरूआत जनता रोड तिराहा से होगी, जो भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, नवाबगंज, श्री राम चौक, घंटाघर, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, हसनपुर चुंगी होते हुए सर्किट हाउस पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को यात्रा की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल, राजीव गुंबर, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, महामंत्री विपिन कुमार, महिला मोर्चा की जिला मंत्री सरिता प्रधान सहित अनेक पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें