फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी को हराकर भाजपा की गीता बनीं ब्लॉक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मतदान के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी गीता रानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ही बागी उम्मीदवार डॉ. किरणपाल को सात मतों से हराया।
विज्ञापन

शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर हुए मतदान में कुल 72 में से 71 बीडीसी ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी गीता रानी को 38 मत मिले जबकि डॉ. किरणपाल को 31 मत मिले। दो मत निरस्त हो गए। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं, गीता रानी की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया। विजयी उम्मीदवार गीता रानी का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्हें बधाई देने वालों में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी घनश्याम, विनोद कुमार, चौधरी प्रदीप, डॉ. विक्रम सिंह, चौ. केहर सिंह, मेघराज पंवार, ऋषिपाल पंवार, हरपाल सिंह आदि रहे।
वोट डालने से रोकने पर दी आत्महत्या की चेतावनी
मतदान करने पहुंचे बीडीसी सदस्य अमित पुत्र कंवरपाल को वोट डालने से रोक दिया गया, अधिकारियों ने तर्क दिया कि प्रमाणपत्र में नाम अमित पुत्र कंवरपाल है। अमित का कहना था कि यह गलती प्रमाणपत्र देने वाले की है। यदि उसे वोट नहीं डालने दिया तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। इसको लेकर डॉ. किरणपाल की भी अधिकारियों से नोकझोंक हुई। काफी जद्दोजहद के बाद उसका वोट डलवाया गया, इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें