फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल धुंआ दे रही है भाजपा की डबल इंजन की सरकार

विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते मौ मुजतबा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार केवल धुआं दे रही है। उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री और दो राज्यपाल बदल कर सरकार ने अपनी नाकामी को साबित कर दिया है।
विज्ञापन

हरीश रावत देहरादून से भगवानपुर, हरिद्वार सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए जाते वक्त छुटमलपुर में अपने करीबी उत्तराखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ बोर्ड के पूर्व निदेशक मुजतबा मलिक द्वारा क़स्बे में स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। हरीश रावत ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। किसान, मजदूर, बेरोजगार सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा सरकार का विकास दूरबीन लगा कर भी कहीं दिखायी नहीं दे रहा है। भाजपा फिर से देश में हिंदू मुस्लिम और जातिवाद का जहर घोल और झूठे वादे कर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन जनता अब भाजपा को सबक़ सिखाने का मन बन चुकी है। इस दौरान मनोज चौधरी, पदम सिंह, फरमान मलिक, नासिर प्रधान, सुशील पेगवाल, अयाज अली, मोहसिन अली, आदिल मलिक, सलमान खान, लुकमान मलिक, डा नासिर मलिक, अब्दुल हसीब, महबूब तलहेडी, नासिर सैफी, अरविंद कांबोज, फ़ैसल मिर्जा, नौशाद अली, सुखदेव, धर्मेंद्र चौधरी, राजेश दीवान, परवीन चौधरी, परवेज मलिक, आमिर मलिक, राव यूसुफ़, साहिर अली, दानिश मलिक, यूसुफ़ मलिक, रामबीर चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें