कोटा में गृह मंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल मतदाता।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चुनावी समर में विकास के साथ ही भाजपा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर खेल रही है। इसी कड़ी में सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा सहित विपक्ष को कानून के मुद्दे पर घेरा और पूर्व की सरकार में हुई आपराधिक गतिविधियों की याद दिलाई। इसके साथ ही पांच साल में योगी सरकार में अपराधियों व माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को भी वह मतदाताओं से बताना नहीं भूले।
शनिवार को गांव कोटा स्थित एक कॉलेज में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निशाने पर समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। केंद्रीय गृहमंत्री सपा सरकार में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सहित कई जिलों में हुए दंगों का जिक्र करना नहीं भूले थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार के पांच साल में पूरे प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। शाह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि दंगाइयों को योगी सरकार ने जेल में भेज दिया है। अब किसी हिम्मत नहीं है कि जो बहू-बेटियों, व्यापारी, किसानों, उद्यमियों के साथ आपराधिक घटना को अंजाम दे सके। बुआ-बबुआ की सरकार में माफिया का राज कायम था, लेकिन इस गुंडाराज को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि किस नजरिए से देखते हो। प्रदेश में पांच सालों डकैती की घटनाएं 70 प्रतिशत, लूट की 33 प्रतिशत, हत्या की 40 प्रतिशत, दुष्कर्म, अपहरण, रंगदारी सहित अनेक अपराधियों घटनाओं में भारी गिरावट आई । दो हजार करोड़ की संपत्ति माफिया से खाली कराई गई है। पूर्व की सरकारों ने जनता हक छीनकर माफिया को संरक्षण दिया था। अब अपराधी त्राहिमाम कर थानों में पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनवाने के साथ ही कानून व्यवस्था में हुए बदलाव के मुद्दे पर सपा व बसपा की घेराबंदी कर मतदाताओं को जमकर साधा। वह भाजपा के सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के संकल्प को भी याद दिलाना नहीं भूले।
सुरक्षा रही चाक चौबंद
सहारनपुर। केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले भर में सुरक्षा चाक चौबंद रही। देवबंद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। इसी तरह गांव कोटा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने शहर में दिल्ली रोड पर संगठन की बैठक ली। इस मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इसके साथ ही शारदानगर में जनसंपर्क अभियान को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। एसएसपी आकाश तोमर व एसपी सिटी राजेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
कोटा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को राम दरबार भेंट करते भाजपा नेता।- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के गांव कोटा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अम- फोटो : SAHARANPUR